लॉक डाउन फेल, सड़कों पर उतरे
हरिद्वार। जनता कर्फ़्यू के बाद सरकार को ओर से 31 मार्च तक लॉक डाउन की घोषणा की गई हैं। लेकिन सोमवार को लोग खुलेआम सड़कों पर उतरे। लिहाज़ा प्रशासन को नगर में धारा 144 लागू करना पड़ा। पुलिस प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर लोगो को अनावश्यक घूमना की मनाही की गई।
गौरतलब है कि करोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है। विश्व स्वास्थ संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित किया जा चुका है। भारत में भी इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार और सीडीसी की तरफ से कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। कोरोना को रोकने के लिए दिल्ली समेत देश के 23 राज्यों में लॉकडाउन लागू है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। उत्तराखंड सरकार की ओर से 31 मार्च तक प्रदेश में लॉक डाउन घोषित किया गया है।लेकिन सोमवार को ही लोग लापरवाही पर उतर आए। पतंजलि योगपीठ सहित अन्य कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वापस काम पर बुला लिया इसके साथ ही तमाम लोग सड़कों पर उतर आए। लिहाजा पुलिस प्रशासन को भी सड़क पर उतर कर मनमानी करते लोगों पर अंकुश लगाना पड़ा उन्हें समझा बुझा कर कर वापस भेजा गया। नगर सीमा में धारा 144 लागू है इसके बाद भी लोग खुलेआम निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते नजर आए।