चैरिटी फॉर ह्यूमैनिटी संस्था ने बांटा गरीबों को भोजन

हरिद्वार। चैरिटी फॉर ह्यूमैनिटी संस्था की ओर  लॉकडाउन के दौरान पिछले 4 दिनों से राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है। करीब 500 लोगो को प्रतिदिन कच्चा और पक्का राशन दिया जा रहा है। साथ ही पुलिस कर्मियों को मास्क, सेनेटाइजर, पानी ओर खाने का पैकेट दिया जा रहा है।


संस्था के सदस्य अक्षय गोयल ने  बताया कि की जनसेवा का कार्य पिछले 4 दिन से किया जा रहा है। जिसमे कच्चे और पक्के राशन को शहर के विभिन बस्तियों रहने वाले गरीब परिवार के  लोगो को दिया जा रहा है । 1000 पैकेट कच्चा और 200 पैकेट पक्का राशन रोज के हिसाब से बाटा जा रहा है। चैरिटी फ़ॉर ह्यूमैनिटी संस्था  का उद्देश्य  करोना वायरस से फैली हुई महामारी के दौरान शहर मे कोई भी गरीब परिवार भूखा ना सोये ।उन्हें जरूरत का हर सामान दिया जाए। उन्होंने  बताया कि संस्था की ओर से  पीड़ितो द्वारा की सेवा में जुटे  पुलिस वालों  को भी सेनेटाइजर, ग्लव्स , मास्क, पानी, खाना आदि का वितरण किया  जा रहा है। जनता अपील है कि इस महामारी से मिलकर मुकाबला करे।  राशन वितरण के दौरान धनजय भारद्वाज, रोहित, सचिन, मोहित चौधरी, राहुल शर्मा, विकास मिश्रा ,मोहित पराशर सहित अन्य सदस्य समिलित रहे।