बहादराबाद। गुलदार के हमले से ग्रामीण सकते में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। बताते चले कि रविवार को फसल काटने गए एक किसान का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। ऐसे में ग्रामीणों को फसल काटने की भी चिंता सता रही है।
मिली जानकारी के अनुसार औरंगाबाद गांव में किसान चन्द्रशेखर अपने पुत्र हर्ष 19 वर्ष और मुकुल 16 वर्ष के साथ झबरपुर हल्के में अपने खेत में गेंहू की फसल काट रहा था। तभी अचानक उनके ऊपर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले दौरान किसान का बड़ा पुत्र हर्ष गुलदार के सामने आ गया। उस पर झपटा मार दिया। गुलदार के हमले विचलित न होते हुए हर्ष ने भी अपनी दरांती से गुलदार पर वार करना शुरू कर दिया। जिस पर गुलदार ने हर्ष के पैरो पर हमला कर दिया। इसी दौरान किसान शेखर ने शोर मचा दिया। जिस पर आस पास खेतो में काम कर रहे किसान मौके पर् आ गए। किसानो के इकठ्ठा होते ही गुलदार हर्ष को छोड़कर भाग गया। हर्ष पहले गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी गांव पहुँच गए उन्होंने घायल हर्ष कोअपने साथ जिला अस्पताल इलाज के लिए ले गए। ग्रामीण चरण सिंह चौहान ने बताया कि झबरपुर क्षेत्र में औरंगाबाद, आनेकी और पूरनपुर गांव के खेत है। जहां अभी किसानो की गेँहू की फसल खड़ी है। लेकिन किसानो में गुलदार का भय व्याप्त है। उन्होंने बताया इस सम्बंध में ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों से सुरक्षा के बावत बात की है। जिससे किसान अपनी फसल काट सके और खेतो में आ जा सके। क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान ने भी वन विभाग के अधिकारियो से वार्ता कर गुलदार के खेतो में मोजुदगी को लेकर किसानो को सुरक्षा मुहैया करने को कहा है।