प्रमोद त्यागी बने राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष

प्रमोद त्यागी बने राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष


हरिद्वार। पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले उत्तर प्रदेश के पत्रकार प्रमोद त्यागी को राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की ओर से यूपी प्रदेश उपाध्यक्ष पद से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर प्रमोद त्यागी ने कहा कि वह सदैव पत्रकारों के हित में कार्य करने के लिए वचनबद्ध रहेंगे। पूर्व में भी उन्होंने  पत्रकार और पत्रकारिता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है।वे राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने उन्हें संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर आसीन कर सम्मानित किया है। प्रमोद त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने को लेकर पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त हो गया है वरिष्ठ पत्रकार नीरज मां ने कहा कि प्रमोद त्याग उनके नेतृत्व में पत्रकारों को बहुत कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। बताते चलें कि राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के मनोज तिवारी की ओर से पत्र जारी कर प्रमोद त्यागी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।