कांग्रेस- भाजपा की खीचतान में पिसे नगरवासी

हरिद्वार। बरसाती सीजन में हरिद्वार में जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है रोजाना लोगों के घरों में पानी घुसने से कीमती सामान खराब हो रहा है वहीं सड़कों पर पानी जमा होने के चलते वाहन भी खराब हो रही है। ऐसे में नगर वासियों ने कांग्रेसी मेयर व भाजपा पार्षदों को आड़े हाथों लेते हुए जल्द ही जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।


बरसाती सीजन में नालों की सफाई को लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। हरिद्वार नगर निगम के भाजपा पार्षद व कांग्रेसी मेयर के बीच लंबी खींचतान चल रही हैं। मेयर पति अशोक शर्मा व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के प्रतिनिधि के तौर पर पार्षद एक दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं। दोनों गुटों की नाक की लड़ाई में परेशानी जनता को ही उठानी पड़ रही हैं। बताते चलें कि बरसाती सीजन में जलभराव की समस्या  नगरवासियों के सिर का दर्द बन गई है। जलभराव की समस्या को लेकर लगातार माथापच्ची की जा रही है, लेकिन नतीजा शून्य है। कांग्रेसी मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा लगातार भाजपा द्वारा कराए गए कार्यों को लेकर सवाल खरा करते नजर आ रहे है। रोजाना शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सोशल मीडिया के माध्यम से जनता को जागरूक करने का प्रयास कर रहे है। वहीं भाजपा के पार्षद इसे नौटंकी बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। बड़ा सवाल ये है कि आखिर गुरु बारिश शुरू होने के बाद कार्य क्यों चलाया जा रहा है जबकि होना तो यह चाहिए था बारिश उन्होंने से पूर्व में बरसाती नालों आदि की सफाई का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए था। अब दोनों पक्ष एक दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास कर जनता का सर दर्द बढ़ा रहे हैं।